Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

खेदड़ पावर प्लांट में दिनदहाड़े चोरी:3 महिलाओं ने काटी 40 मीटर लंबी केबल; सिक्योरिटी ने एक को पकड़ा, दो फरार

बरवाला में खेदड पावर प्लांट की बाउंडरी (चार दीवारी) से 3 महिलाओं ने 11 हजार वोल्ट की केबल काट ली। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला को केबल के साथ पकड़ लिया। जबकि 2 महिलाएं भागने में कामयाब रही। पुलिस ने महिला सुनीता और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिक्योरिटी ने पकड़ा

पावर प्लांट के असिस्टेंट कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को ढाई बजे सिक्योरिटी का फोन आया कि रॉ वाटर पंप हाउस के पास तीन महिलाएं केबल काटकर चोरी कर रही है। उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तो दो महिलाएं भागने में कामयाब रही और एक महिला पकड़ी गई।

महिला ने अपना नाम सुनीता निवासी गांव पाबड़ा बताया। महिला से मौके पर ही केबल पकड़ी गई। कुल 40 मीटर केबल चोरी हुई है, जबकि महिला से 4 से 5 मीटर केबल बरामद हुई है। केबल की कीमत 80 हजार रुपए हैं। सिक्योरिटी ने महिला को पुलिस को सौंप दिया।

वाटर सप्लाई को जाती है केबल

मेन प्लांट से दो केबल रॉ वाटर सप्लाई हाउस के लिए जाती है। यह केबल रोड पर पुलिया के नीचे से जाती है। दो में से एक केबल अतिरिक्त डाली गई थी।

Spread the love