Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में युवक से कैश लेकर भागे बदमाश:फोन-पे का स्क्रीनशॉट दिखाकर बोले- मैंने आपके खाते में पैसे भेज दिए, कैश दे दीजिए

          

गांवों को नई उड़ान, पीएम मोदी ने किया Grameen Bharat Mahotsav 2025 का भव्य उद्घाटन

          

उकलाना में दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त:दुकानदार को दी चेतावनी; नगरपालिका सचिव बोले- दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई करेंगे

          

सोनीपत के 2 स्टार खिलाड़ियों काे अर्जुन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, परिवार में जश्न का माहौल

          

हिसार में दुकान से कपड़े चोरी :शॉल में 32 सूट छिपाकर ले गई 6 महिलाएं, चेक करने पर मालिक को हुई जानकारी

          

थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही व् अन्य ASI पद पर हुए पदोन्नत

हिसार में एसपी मोहित हांडा पदोन्नत हुई रेखा रानी को स्टार लगाते हुए। - Dainik Bhaskar
हिसार में एसपी मोहित हांडा पदोन्नत हुई रेखा रानी को स्टार लगाते हुए।

हरियाणा के हिसार एसपी मोहित हांडा ने प्रॉसिक्यूशन सेल कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही पप्पू सिंह और थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही रेखा रानी को सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होने पर उनके कंधे पर स्टार लगाया। पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।

हिसार के थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही रेखा रानी और प्रॉसिक्यूशन सेल कार्यालय हिसार में तैनात मुख्य सिपाही पप्पू सिंह सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत हुए हैं। एसपी ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि समाज में पुलिस विभाग कि छवि और अधिक बेहतर हो।

सराहनीय कार्य करने पर हुए पुलिस कर्मी पदोन्नत
सहायक उप निरीक्षक रेखा रानी 13 अक्टूबर 2010 को और सहायक उपनिरीक्षक पप्पू सिंह 29 अगस्त 2004 को पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए पदोन्नति पाकर सहायक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे हैं।

Spread the love