Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

खबर बरवाला » फैक्ट्री में बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना से व्यापारियों में भारी रोष

»

बरवाला |शहर के व्यापारियों की एक मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में अनाज मंडी में हुई। मीटिंग में मौजूद व्यपारियों ने कहा कि रोशन लाल जैन को फैक्ट्री में बंधक बनाकर तीन अपराधियों द्वारा लूटपाट करने की घटना से व्यापारियों में भारी रोष है। बजरंग गर्ग ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों को पकड़ा ना जाना पुलिस प्रशासन की विफलता का जीता जागता सबूत है।

बजरंग गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को टेलीफोन करके अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके कार्रवाई करने के लिए भी कहा। गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है आज प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में कानून व्यवस्था में सुधार करने का झूठा ढोल पीट रहे है जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। व्यापार मंडल के प्रधान जयनारायण राजलीवाला, पीड़ित व्यापारी रोशन जैन, अग्रोहा धाम राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, पवन ब्यानाखेड़ा, वीरभान गर्ग बधावड, श्यामलाल जोहरा, कपूरा बधावड, नरेश बधावड, अशोक बंसल, रमेश खरकड़ा, राजकुमार जोहरा, जयभगवान काठवाला, मनोज जैन, विजय बंसल आदि रहे।

Spread the love