Welcome To Barwala Block (HISAR)

बरवाला नगर पालिका प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान:निरीक्षक दीपक झांब

Share

नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार पिछले पांच दिनों से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बुधवार को दौलतपुर मार्ग, मेन रोड़, हांसी रोड़ व अनाजमंडी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां कर्मचारी कस्सी और फावड़े से कार्य कर रहे हैं। वहीं जेसीबी की सहायता भी ली जा रही है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक झांब ने बताया कि विशेष सफाई अभियान चलाने का उद्देश्य शहर को साफ सुथरा रखना है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आसपास सफाई अभियान चलाना चाहिए,

 ताकि हम अपने आप को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें। आज के समय में जो भी बीमारियां पैदा हो रही हैं वह सिर्फ सफाई न करने के कारण हो रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सफाई के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में एक आदत की तरह अपनाएं।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.