Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

बरवाला में जादूगर ने बच्चों को अंधविश्वास को दूर करने के लिए प्रेरित किया

शहर के सिविल अस्पताल मार्ग पर स्थित डीएम हरियाणा सीनियर सेकंडरी स्कूल में जादूगर अशोक सम्राट द्वारा स्टूडेंट्स के लिये शिक्षाप्रद मैजिक शो किया गया। इस दौरान जादूगर ने अपने जादू का प्रदर्शन कर स्टूडेंट्स का भरपूर मनोरंजन किया। शो के दौरान दिखाए गए जादू को जादूगर ने वैज्ञानिक शिक्षा रूपी तथ्यों के साथ दिखाया तथा स्टूडेंट्स को अंधविश्वास एवं रूढि़वादिता को दूर करने के लिये प्रेरित किया। इस दौरान जादूगर अशोक सम्राट ने वैज्ञानिक शिक्षा व वैज्ञानिक तकनीक को अपने जीवन में धारण करने पर बल दिया।

जादूगर अशोक ने स्टूडेंट्स को अपने मैजिक के माध्यम से विद्यार्थी जीवन के पांच अहम व्यक्तित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले पिता, दूसरी माता, तीसरा गुरु, चौथा वैज्ञानिक शिक्षा, पांचवा राष्ट्रभक्त ये पांच पात्र ही विद्यार्थी के अच्छे शुभचिंतक होते हैं। इस अवसर पर स्कूल संचालिका मिनाक्षी रापड़िया, स्कूल प्रधानाचार्या प्रीति कथूरिया व स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।

Spread the love