Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

मोदी ने 10वीं बार जवानों के बीच दीपावली मनाई:हिमाचल के लेपचा में बोले- जहां भारतीय सेना, वो स्थान मंदिर से कम नहीं

हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबा बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं। - Dainik Bhaskar
हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबा बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने रविवार को X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। यहां उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना तैनात है, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं।

इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबा बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

लेपचा में PM मोदी की जवानों के साथ दीपावली मनाने की तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
PM मोदी ने कहा कि मेरे लिए अयोध्या वह है जहां भारतीय सेना के जवान हैं।
PM मोदी ने कहा कि मेरे लिए अयोध्या वह है जहां भारतीय सेना के जवान हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पिछले 9 सालों से जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पिछले 9 सालों से जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं।
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

जवानों के बीच मोदी के संबोधन की 5 खास बातें

  • मैं हर साल जवानों के साथ ही दीपावली मनाता हूं। जब आप लोगों (जवानों) के साथ दीपावली मना रहा हूं तो देशवासियों को दी गई बधाई भी स्पेशल हो जाती है।
  • पिछले 30-35 सालों से जब मैं आप लोगों के साथ नहीं था, तब मैंने कोई दीपावली नहीं मनाई। जब मैं पीएम या सीएम नहीं था, तब भी बॉर्डर पर आप (जवानों) के बीच जाकर दीपावली उत्सव में शामिल होता था।
  • कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहां परिवार होता है। पर्व के दिन परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। इसके बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। देश के जवान ऊर्जा से भरे हुए हैं।
  • देश आप जवानों का कृतज्ञ है। 140 करोड़ देशवासियों का परिवार भी आपका अपना ही है। इसलिए दीपावली पर घर-घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जल रहा है। हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए भी होती है।
  • कहा गया है कि अवध तहां, जहां रमा निवासू। मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां सुरक्षाबल तैनात हैं, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं ह
Spread the love