Welcome To Barwala Block (HISAR)

रेवाड़ी में 2 पुलिसकर्मियों को डंडों से पीटा:होटल के पास शराब पी रहे थे युवक, सूचना पर टीम पहुंची तो कर दिया हमला

Share Now

दोनों घायल हेड कॉन्स्टेबल को रेवाड़ी शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हैं। - Dainik Bhaskar
दोनों घायल हेड कॉन्स्टेबल को रेवाड़ी शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कुछ लोगों ने पुलिस के दो हेड कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली थाना के अंतर्गत आने वाली नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लाल सिंह और ओमप्रकाश दोनों बुधवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि नाहड़-कनीना रोड स्थित देवा होटल के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो 5-6 युवक खड़े मिले।

 

दीपेंद्र हुड्‌डा ने BJP से 9 सवाल पूछे:बोले- हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया, बेरोजगारी से बेहाल हुए

आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा। जिससे चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों पुलिसकर्मी रात में गश्त कर रहे थे। तभी उन पर हमला हुआ।
आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा। जिससे चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों पुलिसकर्मी रात में गश्त कर रहे थे। तभी उन पर हमला हुआ।

पहले गाली-गलौज की फिर हमला किया
पहले तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और फिर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद नाहड़ चौकी के अलावा कोसली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात में ही गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को शहर के एक प्रा‌इवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरवाला में सीएम फ्लाइंग की रेड, 140 किलो पेठा नष्ट करवाया, सैंपल भी लिये

कुछ युवक हिरासत में लिए
पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी नाहड़ और कोसली के रहने वाले हैं। रात में ही सीआईए के अलावा लोकल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  1. बरवाला में मिठाईयों के सैंपल भरने के मामले में फैक्ट्री संचालक को मिली राहत – Mera Block says:

    […] रेवाड़ी में 2 पुलिसकर्मियों को डंडों से… […]

© 2024. All rights reserved.