Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

श्रम मंत्री अनूप ने रविवार को उकलाना की नई अनाज मंडी का दौरा किया ,किसानों के धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर होगी खरीद

 हिसार श्रम मंत्री अनूप ने रविवार को उकलाना की नई अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्यों को लेकर अधिकारियों, किसानों और व्यापारियों से जानकारी ली। कच्चा आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल धायल ने श्रम मंत्री अनूप धानक का अनाज मंडी में पहुंचने पर स्वागत किया और उकलाना अनाज मंडी में फतेहाबाद जिले के राइस मिलर को धान स्थानांतरित करने पर व्यापारियों व किसानों की ओर से धन्यवाद किया। श्रम मंत्री अनूप ने कहा कि किसानों की फसलों को एमएसपी पर सरकार द्वारा खरीदा जाएगा और तय समय में फसल की राशि उनके बैंक खाता में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं को देखते हुए और किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव मिले तथा समय पर फसल की बिक्री हो इसके लिए सरकार द्वारा उकलाना अनाज मंडी व बरवाला अनाज मंडी में सरकार द्वारा खरीदे जाने वाला पीआर धान फतेहाबाद जिले के राइस मिलर को स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई है।

 

इसके बाद उपरोक्त अनाज अनाज मंडियों में धान खरीद में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि अकेले उकलाना अनाज मंडी में एक दिन में 70 हजार कट्टे धान की खरीद हुई है। सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाकर लागू की गई हैं, ताकि किसान का विकास हो, जिससे प्रदेश और देश उन्नति करें। इसके बाद श्रम मंत्री अनूप धानक अपने उकलाना आवास पर पहुंचे और विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जेजेपी के हलका अध्यक्ष अनिल बालकिया, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल धायल, सरदार गुरुमुख सिंह, सरपंच तरसेम, हरदीप सिंह, होशियार सिंह, रोशन घणघस, बबलू गोदारा, संदीप कुंडू, जगदीप कुंडू, सतीश पूनिया, भूरिया, नेकीराम, कुलदीप कोहाड़, राजेन्द्र महिपाल, बिन्दर, मंदीप कुंडू, हरीश गर्ग और दिलबाग इंदौरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love