Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार:18 दिन पहले रेप-ब्लैकमेल का केस दर्ज हुआ था; ब्रेजा कार जब्त, बैंक डिटेल खंगालेगी पुलिस

नवीन नारू हांसी में होने वाले पुलिस के राहगिरी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेता रहा है। - Dainik Bhaskar
नवीन नारू हांसी में होने वाले पुलिस के राहगिरी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेता रहा है।

रेप केस में फंसे हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 18 दिन पहले उस पर हिसार के हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसकी ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है। साथ ही उसके बैंक खाते की डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस महिला से रुपयों के लेने देन की जांच कर रही है।

नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गाने कर चुका है। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानिए क्या था पूरा मामला

हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है। उसने उससे रुपए भी हड़प लिए।

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू।
हरियाणवी कलाकार नवीन नारू।

ब्रेजा कार को किया जब्त

हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने नवीन नारू को दुष्कर्म केस में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे ब्रेजा कार बरामद की गई है। इस कार का वारदात से संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके बैंक खातों की डिटेल भी जुटाई है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। नवीन नारू को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

'मेरा चांद लुका हांडे' में सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए नवीन नारू।
‘मेरा चांद लुका हांडे’ में सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए नवीन नारू।

सपना चौधरी के साथ किए कई हिट गाने

नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43M व्यूज मिले हैं। और भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका गाना था।

Spread the love