Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

हरियाणा के परिवहन मंत्री का फेसबुक पेज हैक:अश्लील VIDEO पोस्ट की; मूलचंद शर्मा के 97 हजार फॉलोअर्स, साइबर टीमें जांच में जुटी

मूलचंद शर्मा प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के साथ ही फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है। - Dainik Bhaskar
मूलचंद शर्मा प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के साथ ही फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है।

हरियाणा के परिवहन मंत्री और फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से विधायक मूलचंद शर्मा की फेसबुक आईडी किसी हैकर ने हैक कर ली और उस पर अश्लील VIDEO भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिवहन मंत्री को मिली तो उन्होंने तत्काल DGP शत्रुजीत कपूर और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य को मामले की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

पढ़े इसे भी :हिसार में रोडवेज बस ड्राइवर ने किया सुसाइड:सुबह कमरे से बाहर आई थी पत्नी; थोड़ी देर बाद पहुंची तो फंदे पर लटका मिला

मंत्री की फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरीदाबाद से लेकर चंडीगढ़ तक की साइबर एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल में जुटी गई है। खुद डीजीपी इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट, जिसे हैक किया गया है।
मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट, जिसे हैक किया गया है।

चंडीगढ़ में थे मंत्री, ID नहीं खुली तो पता चला
जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ में थे। इनकी फेसबुक आईडी स्पेशल असिस्टेंट ब्रजमोहन चलाते हैं। प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारियां पेज पर शेयर की जाती है। गुरुवार को मंत्री के एक कार्यक्रम के कुछ फोटो और मैटर अपलोड करने के लिए जब असिस्टेंट ने आईडी खोली तो वह खुल ही नहीं रहा था। उस पर एक लिंक आया हुआ था। लिंक पर क्लिक करते ही फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड हो गई। इसकी जानकारी तुरंत मंत्री को दी गई।

पढ़े इसे भी: बरवाला राजकीय महाविद्यालय  में मेगा जॉब फेयर तीन को

दिल्ली पुलिस की मदद से हैकरों की हो रही तलाश
परिवहन मंत्री ने पुलिस को हैकर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फेसबुक हैक करने की सूचना मिलते ही प्रदेश भर की साइबर एक्सपर्ट टीम एक्टिव हो गई। चंडीगढ़ और फरीदाबाद की साइबर टीम के साथ साथ दिल्ली पुलिस से भी मदद ली जा रही है ताकि हैकरों को जल्द पकड़ा जा सके। परिवहन मंत्री के करीब 97 हजार फॉलोअर्स हैं।

मंत्री का कार्रवाई के लिए DGP को लिखा लेटर।
मंत्री का कार्रवाई के लिए DGP को लिखा लेटर।
Spread the love