Welcome To Barwala Block (HISAR)

हिसार में प्रेमी के साथी भागी महिला:बेटी के बर्थडे पर केक लेने गई थी, नहीं लौटी घर, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

Share

हिसार के युवक से लव मैरिज करने वाली दिल्ली की महिला फरार हो गई। वह तीन साल की बेटी के लिए केक लेने कहकर मार्केट गई और दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर आजाद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

हिसार के डाबडा चौक निवासी युवक ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसे नई दिल्ली के त्रिलोक पुरी की एक युवती ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। जिस से एक लड़की भी हुई। 4 अक्टूबर को उनकी बेटी का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन मनाने की तैयार चल रही थी।

बेटी के जन्मदिन का केक लाने के बहाने हो गई फरार
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दोपहर बाद घर से बेटी के जन्मदिन के लिए सामान लेने गई थी। वह इस बहाने से अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी समय बाद भी वह नहीं आई तो उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वह इस बात को लेकर परेशान है।

घर के पास रेहड़ी लगाने वाले पर संदेह
पत्नी ने बताया कि उसे संदेह है कि पास में ही डाबड़ा चौक पर रेहड़ी लगाने वाले एक युवक के साथ वह फरार हो गई। उसके पास उसका कई दिन से आना जाना था। आरोपी युवक भी लापता है। उसने पुलिस से आरोपी युवक को तलाश कर उसकी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.