हिसार में महिला स्कूल टीचर पर चाकू से हमला:चोरी करने घर में घुसा युवक, गला पकड़कर पैसे मांगे; विरोध करने पर धक्का देकर भागा
![](https://merablock.com/wp-content/uploads/2023/10/asa-300x75.jpg)
![स्कूल टीचर गीता को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/10/18/ezgifcom-resize-2023-10-18t202534669_1697640951.gif)
हिसार के नारनौंद में महिला स्कूल टीचर पर नकाबपोश युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। महिला स्कूल टीचर ने बहादुरी दिखाते हुए युवक से चाकू छीना तो वह फरार हो गया। घायल महिला को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुट्ठी समैण निवासी गीता ने बताया कि वह प्रतिदिन घर को बंद करके स्कूल जाती है। बुधवार शाम को वह स्कूल से लौटी तो उसके घर का मेन गेट खुला हुआ था। उसे लगा कि उसका देवर पानी भरने के लिए आया होगा। जाते हुए वही गेट खुला छोड़ गया। घर के अंदर जाकर उसने अपना मोबाइल और चश्मा टेबल पर रख दिया।
![घटना की जानकारी देती महिला गीता।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/10/18/2eb9e190-efab-4e43-91b0-b8bee849c2a4_1697640147604.jpg)
कमरे में जाते ही चाकू से वार किए
पर्स लेकर अंदर कमरे में गई तो एक युवक ने उस पर चाकू से वार किया। युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और पैसे की डिमांड की। युवक मुंह पर चुन्नी लपेटे हुए था, जिसके चलते वह उसका चेहरा नहीं देख पाई। उसने युवक से चाकू छीन लिया, इसके बाद वह फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया।
इस दौरान उनकी सोने की चेन भी टूट गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया। महिला ने बताया कि वह मकान में अकेली रहती है। वह गर्ल्स स्कूल में सरकारी टीचर है। उनका बेटा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करता है।