Welcome To Barwala Block (HISAR)

हिसार में लिवइन में रहने वाले युवक पर हमला:प्रेमिका संग जा रहा था, बाइक सवारों ने ईंटें मारीं; छेड़छाड़ का किया था विरोध

Share

घायल पवन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी है। - Dainik Bhaskar
घायल पवन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी है।

हिसार में बाजार से खरीददारी कर महिला दोस्त के साथ घर आ रहे लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बीच बाजार रोक कर बेरहमी से पीटा। महिला दोस्त ने उसे मुश्किल से उनकी चंगुल से छुड़वाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि उक्त हमलावर आते-जाते उसके साथ शरारत करते थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने हमला किया है।

आजाद नगर, गली नंबर -1 निवासी 32 वर्षीय पवन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। वह करीब 6 माह से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह उसके साथ स्कूटी पर सवार होकर खरीददारी कर मार्केट से घर आ रहा था। राम होम्योपैथिक मैन गली में स्कूटी के आगे 2 लड़कों ने बाइक अड़ा दिया।

जिस पर चन्द्रलोक कॉलोनी निवासी बंटी व विकास थे। उनको वह पहले से जानता है। पीछे से एक मोटरसाइकिल पर निशांत व शशी थे। उक्त सभी ने आते ही पीछे से सिर पर ईंट मारी। जिससे नीलम और वह स्कूटी से नीचे गिर गए।

प्रेमिका से छेड़छाड़ का किया था विरोध
महिला ने बताया कि पवन को नीचे गिरा कर उन्होंने बुरी तरह पीटा। उसने किसी तरह पवन को हमलावरों से बचाया। जाते हुए सभी पवन को जान से मारने की धमकी देकर गए। महिला ने बताया कि आरोपी युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करते थे। जिसका पवन ने विरोध किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए हमला किया। अस्पताल में इलाज के बाद पवन को डॉक्टरों ने छुट्‌टी दे दी है। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.