Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

कुलदीप बिश्नोई भव्य-चैतन्य की शादी की तैयारी में जुटे:हिसार लोकसभा में 3 लाख कार्ड बांटेंगे; 26 दिसंबर को आशीर्वाद समारोह के जरिए शक्ति दिखाएंगे

कुलदीप बिश्नोई हिसार की सभी विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। वह दोनों बेटों की शादी का न्योता दे रहे हैं। - Dainik Bhaskar
कुलदीप बिश्नोई हिसार की सभी विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। वह दोनों बेटों की शादी का न्योता दे रहे हैं।

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य और चैतन्य बिश्नोई की शादी की तैयारी में जुट गए है। 26 दिसंबर को दोनों की शादी है। इसी दिन सुबह आदमपुर में आशीर्वाद समारोह रखा गया है। कुलदीप ने हिसार लोकसभा की 9 विधानसभाओं में शादी के कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने राजस्थान से लौटने के बाद हांसी, नारनौंद, बवानीखेड़ा, बरवाला, उकलाना और उचाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शादी के साथ-साथ वह चुनावी तैयारी भी कर रहे हैं।

शादी समारोह के लिए आदमपुर में एक सप्ताह पहले तैयारियां शुरू की जाएंगी। करीब 2 हजार से ज्यादा कारीगर कढ़ी, हलवा, लड्डू, जलेबी, चावल, छोले, मटर पनीर सहित अन्य तरह के पकवान बनाए जाएंगे।

हांसी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कुलदीप बिश्नोई।
हांसी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कुलदीप बिश्नोई।

कुलदीप बोले- हर घर में बांटेंगे शादी के कार्ड
हांसी पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि हिसार लोकसभा के सभी हल्कों में समर्थकों से मिलकर शादी की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श कर रहे है। वहीं पूरी लोकसभा में हर घर में कार्ड बांटने की तैयारियां की जा रही है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई। 9 विधानसभा के लिए करीब 3 लाख कार्ड छपवाए गए हैं।

सिक्किम कैडर की IAS अफसर बनेगी भव्य की पत्नी
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनसे पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। भव्य बिश्नोई ने इससे पहले 2019 में हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया था। करीब 7 महीने पहले विधायक भव्य बिश्नोई और सिक्किम कैडर की IAS परी बिश्नोई की बीकानेर में सगाई हुई थी। सगाई का दूसरा फंक्शन दार्जिलिंग में हुआ था।जिसमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी पहुंचे थे। उन्होंने परी और भव्य को बधाई दी थी

चैतन्य बिश्नोई की हिमाचल की लड़की से शादी
कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई की 25 फरवरी को दिल्ली में हिमाचल की लड़की सृष्टि से सगाई हुई थी, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। सृष्टि अरोड़ा पंजाबी समुदाय से है। पंजाबी समाज की लड़की होने पर बिश्नोई समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था।

भव्य और परी बिश्नोई की सगाई क पहला कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर में हुआ था।
भव्य और परी बिश्नोई की सगाई क पहला कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर में हुआ था।

लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। हिसार लोकसभा को लेकर दावेदारी मजबूत है। हिसार उनका घर है, वह इसे नहीं छोड़ सकते। लोकसभा चुनाव के लिए वह पूरी तरह से तैयार है।

पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना
कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस नेता जेपी पर निशाना साधा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 4 डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर उन्होंने कहा कि वे मुंगेरी लाल के सपने देख रहे है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। प्रदेश की जनता कांग्रेस व हुड्डा को पूरी तरह से नकार चुकी है। जनता ने कांग्रेस के खिलाफ नहीं, हुड्डा को हराने के लिए बीजेपी को वोट दिए थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भू माफिया और भ्रष्टाचारी है। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम किया था। हुड्डा ने केवल एक इलाके का विकास किया था। अगर कांग्रेस पार्टी उसी चेहरे को जनता के सामने पेश करेगी तो हमे वोट मांगने की जरूरत नही पड़ेगी, जनता अपने आप बीजेपी को वोट देगी।

Spread the love