खैरी हेड पर युवती का शव मिला ,नहीं हुई पहचान

मृतका का शव खैरी हैड के गेट पर फंसा हुआ था। - Dainik Bhaskar
मृतका का शव खैरी हैड के गेट पर फंसा हुआ था।

फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में खैरी हेड पर एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती ने काले रंग की लोअर डाली हुई थी और हाथ पर लाल धागा बांधा हुआ था। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार] भूना के खैरी के पास गुजर रही भाखड़ा के हेड पर शनिवार दोपहर बाद गेट के पास एक युवती का शव अटका मिला। मृतका का लोअर गेट के पास फंस गया, जिस कारण युवती का शव यहीं भंवर में फंसा रहा। बाद में बेलदार संदीप कंबोज ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र लगभग 18-20 वर्ष है। पिछले 4 दिनों में नहर से तीसरा शव निकाला जा चुका है।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved