Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

दीपक से जुड़ी खास बातें:दीपावली की रात लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए दीपक क्यों जलाएं

आज दीपावली की रात लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के अंदर और बाहर दीपक जलाए जाएंगे। ध्यान रखें दीपक लगाने से पहले उनकी भी पूजा करनी चाहिए। दीपक की रोशनी से घर में सकारात्मकता और पवित्रता बढ़ती है। माना जाता है कि दीपक से देवी-देवता भी हमारे घर की ओर आकर्षित होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। दीपों के बिना दीपावली अधूरी रहती है, दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, तभी लक्ष्मी पूजा का पूरा फल मिल सकता है। यहां जानिए दीपक से जुड़ी खास बातें और किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए…

दीपक से जुड़ी 5 बातें ध्यान रखें

1. पूजा करते समय घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर, तेल का दीपक अपने दाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए।

2. पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए। अगर दीपक बुझ जाए तो भगवान से क्षमा मांगते हुए फिर से जला देना चाहिए।

3. दीपक भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाएं। खंडित दीपक जलाना नहीं चाहिए।

4. घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग करें। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती शुभ रहती है।

5. दीपक जलाते समय इस मंत्र का जप करें- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

Spread the love