भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने पर भड़के पदाधिकारी,कई लोगों ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

विधानसभा उकलाना हल्का के गांव नंगथला के भाजपा पदाधिकारियों ने आज एक उच्चाधिकारी द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरुप अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पन्ना प्रमुख नरेंद्र चौहान व अग्रोहा मंडलाध्यक्ष एस सी मोर्चा उमेद सिंह ने बताया कि अग्रोहा मंडलाध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष समेत खंड के सात गांवों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से इस्तीफा की कॉपी जिला अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को व्हाट्सएप पर भेज दिए हैं।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved