श्री श्याम मंदिर सेवा समिति बरवाला की नयी कार्यकारिणी गठित

श्री श्याम मंदिर सेवा समिति बरवाला के सदस्यों की मीटिंग में सर्वसम्मति से मंदिर कमेटी की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दूसरी बार रोशन लाल घनघस को प्रधान नियुक्त किया गया। उप प्रधान सतपाल वर्मा, सचिव विनोद मित्तल, सह सचिव अनुज सरदाना, कोषाध्यक्ष अनूप गोयल व नरेंद्र सरदाना, सह कोषाध्यक्ष अजय मनोचा को चुना गया।

अनूप गोयल को समिति की ओर से मंच संचालक व प्रेस प्रवक्ता का कार्य भार भी सौंपा गया। भंडारे की व्यवस्था के लिए नरेंद्र सरदाना, नाथूराम दलाल, सतपाल वर्मा, आशू आनंद, अनुज सरदाना व सतीश सरदाना को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर प्रधान रोशन लाल घनघस, सतपाल वर्मा, विनोद मित्तल, अनूप गोयल, मंदिर पुजारी योगेश शर्मा, मोनू शर्मा, सतीश सहारण, सतीश सरदाना, नरेंद्र सरदाना, ओमप्रकाश रहेजा मौजूद थे।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved