Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

हरियाणा में 21 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे:पहले 17 जिलों के लिए जारी हुए थे ऑर्डर; HSSC ग्रुप-D एग्जाम को लेकर फैसला

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 18 अक्टूबर को 17 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी किए जाने को लेकर ऑर्डर किए गए थे। अब विभाग ने सभा स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला किया है। - Dainik Bhaskar
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 18 अक्टूबर को 17 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी किए जाने को लेकर ऑर्डर किए गए थे। अब विभाग ने सभा स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला किया है।

हरियाणा में अब 21 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन की छुट्‌टी रहेगी। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर एक संशोधित ऑर्डर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से ग्रुप डी एग्जाम को लेकर CET एग्जाम आयोजित किया जा रहा है, जिसके कारण स्कूलों में एक दिन का अवकाश रखा गया है। मुख्यालय की ओर से यह ऑर्डर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

पहले 17 जिलों में रखी गई थी छुट्‌टी
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 18 अक्टूबर को 17 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी किए जाने को लेकर ऑर्डर किए गए थे। ऑर्डर में कहा गया था कि 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा ग्रुप-D के पदों की भर्ती के लिए CET एग्जाम आयोजित किया गया है। चूंकि 22 अक्टूबर को संडे है, इसलिए उस दिन वैसे ही अवकाश रहेगा।

 

इन जिलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
HSSC की ओर से सूबे के 17 जिलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिले शामिल हैं। हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ में भी CET एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह पहली बार HSSC के द्वारा किया गया है।

यहां देखें संशोधित ऑर्डर…

Spread the love