हिसार में लव मैरिज करने वाली महिला फरार:डेढ़ साल की बच्ची को रोता छोड़ा, पहले पति के शराब पीने पर की थी दूसरी शादी

हिसार में युवक के साथ लव मैरिज करने वाली महिला भाग गई। महिला डेढ़ साल की बच्ची को पति के पास छोड़ गई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज उसकी तालाश शुरू कर दी है।

गांव ढांड निवासी अनिल ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव की एक विवाहित महिला से बातचीत शुरू हुई थी। महिला का पहला पति शराबी था। इस कारण महिला उसके साथ रहने लगी। दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद वह लिव इन रिलेशन में हिसार की माल कॉलोनी कैमरी रोड पर किराए के मकान में रहने लगा। बाद में दोनों ने मैरिज कर ली थी।

शादी के बाद हुई बेटी
शादी के बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।। उसने बताया कि बीती रात को उसकी पत्नी उसे धोखा देकर चली गई। वह डेढ़ साल की बेटी को भी उसके पास ही छोड़ गई है।

डेढ़ साल की मासूम को संभालने में बेबस
उसने कहा कि डेढ़ साल की बेटी उसके पास है। अब उसे संभालने में बेबस है। अब वह बच्ची को अपने पास रख कर संभाले या फिर काम करे। उसने इसकी शिकायत आजाद नगर थाना में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (DB News)

 

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved