Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

31 जनवरी ,आज के दिन ऐसा क्या क्या हुआ ,जानिए

31 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1599 में आज ही के दिन ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी। 1983 में 31 जनवरी के दिन ही कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था। 1990 में आज ही के दिन रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ था।

31 जनवरी का इतिहास इस प्रकार है:
2010 में आज ही के दिन हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
2007 में 31 जनवरी के दिन ही भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कंपनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कंपनी बनी थी।
2005 में आज ही के दिन बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती थी।
2005 में 31 जनवरी के दिन ही जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने थे।
2002 में आज ही के दिन झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया था।
1990 में 31 जनवरी के दिन ही रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ था।
1983 में आज ही के दिन कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था।
1979 में 31 जनवरी के दिन ही चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया था।
1972 में आज ही के दिन बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने थे।
1968 में 31 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
1963 में आज ही के दिन मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
1962 में 31 जनवरी के दिन ही अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया था।
1958 में आज ही के दिन ही अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।
1915 में 31 जनवरी के दिन ही ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के विरुद्ध जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
1893 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया था।
1599 में 31 जनवरी के दिन ही ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

 

Spread the love