Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

गांव कुलेरी में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना ,लोग दहशत में

हरियाणा के हिसार के अग्रोहा खंड के गांव कुलेरी में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन्य प्राणी विभाग हरकत में आ गया है। क्षेत्र में सोमवार से ही सर्च अभियान चलाया हुआ है। साथ ही आज यहां पर बकरी का इंतजाम कर पिंजरा भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र ने एडीसी को जानकारी दी थी। शिकायत में लिखा गया था कि कुलेरी -नंगथला रोड पर अनूप धुंधवाल की ढाणी में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया है। इसके बाद एडीसी ने वन्य प्राणी विभाग को मामले की सूचना दी थी।

कुलेरी गांव में तेंदुए की सर्च के लिए हिसार, सिरसा, फतेहाबाद से भी टीमें पहुंची हैं। टीम को बीते दिन ढाणी में जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले थे। वहीं, ढाणी के बरामदे में खून के निशान पाए गए हैं। वन्य प्राणी विभाग के उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि गांव में जंगली जानवर के पैरों के निशान व खून के जानवर के पग निशान मिले हैं।

ढाणी के बरामदे में खून के छींटे भी मिले हैं। अभी संशय है कि ये तेंदुए का काम है या किसी अन्य जानवर का। हिसार के अलावा सिरसा और फतेहाबाद की टीम भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन तक टीम लगातार अग्रोहा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाएगी।

Spread the love