Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

हिसार में 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर:2 युवकों की मौत; 2 की हालत नाजुक, रोहतक PGI रेफर

हरियाणा के हिसार में शनिवार रात 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा राजथल गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, झांझ गांव निवासी शुभम (26) और साहिल (22) किसी काम से नारनौंद आए हुए थे। देर शाम वह दोनों बाइक पर अपने गांव झांस लौट रहे थे। जब वह राजथल गांव के पास पहुंचे तो जींद की तरफ से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज करते डॉक्टर।

2 युवक PGI रेफर
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने शुभम और रामराय गांव निवासी रोहित को मृत घोषित कर दिया। साहिल और कापड़ो गांव निवासी अमन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर कर दिया।

सब इंस्पेक्टर कपिल देव ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना में 2 युवकों की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों का रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Spread the love