Welcome to Barwala Block (Hisar)

खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम

          

1600 आईफोन लूटे फिर ऑनलाइन और चोर बाजार में बेचे:सागर में एपल कंपनी के कंटेनर में लूट के आरोपी हरियाणा में छिपे;200 सेट बरामद

          

हिसार में 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून:3 दिन से नहीं हुई बारिश; 5 डिग्री तक बढ़ा तापमान, चरखी-दादरी सबसे गर्म

          

12 ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी:लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में लगाए गए 14 अतिरिक्त कोच; त्योहार के सीजन को लेकर फैसला

          

भिवानी में महिला 3 बेटियों के साथ गायब:भाई ने पुलिस को सूचना दी; परिवार को अनहोनी का डर

          

एक्सटर सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग:हमले के वक्त घर पर थे एक्टर

घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। - Dainik Bhaskar
घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

7.8 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

अनमोल बिश्नोई की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनमोल बिश्नोई की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।
घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की
घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढंके हुए नजर आ रहे हैं।

ये वो CCTV फुटेज है, जिससे पता चला है कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है।
ये वो CCTV फुटेज है, जिससे पता चला है कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गोलियों के निशान पर मार्क भी लगाया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गोलियों के निशान पर मार्क भी लगाया।
सलमान के घर की बालकनी के आस-पास जांच करते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।
सलमान के घर की बालकनी के आस-पास जांच करते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।
मौके से बुलेट शेल्स उठाते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।
मौके से बुलेट शेल्स उठाते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
इस घटना पर मुंबई के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने कहा, ‘इस मामले को मुंबई पुलिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है। इसकी तहकीकात क्राइम यूनिट कर रही है।’

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के डीसीपी से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।
मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के डीसीपी से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान
सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। वो यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। वहीं उनके पेरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

Spread the love