Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

बरवाला में धमाके के साथ गिरी छत:बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची, बेटा और बहू सो रहे थे अलग कमरे में; पड़ोसी पर लगा आरोप

छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।
छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।

बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले गांव बुगाना में बुधवार की दोपहर को एक मकान की छत अचानक से धराशाई हो गई। मकान की छत गिरते ही जोरदार धमाका हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांव बुगाना निवासी बुजुर्ग महिला इंद्रो देवी घर के भीतर स्थित बैठक में सो रही थी। उसका बेटा राजेश कुमार और उसकी पत्नी भी अपने कमरे में आराम कर रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक से मकान की छत तेज धमाके के साथ गिर गई। इस हादसे में परिजन बाल बाल बच गए।

बुजुर्ग महिला के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह आज सुबह ही काम से वापस लौटा था। वह और उसकी पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे। उन दोनों की आंख लगी ही थी कि तेज धमाके से नींच खुल गई।

बड़ा हादसा होते-होते टल गया

हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राजेश ने बताया कि उनके पड़ोसी ने अपने मकान में चिनाई का काम लगा रखा है। पड़ोसी सुबह पानी से तराई कर रहा था। बालू रेत नीचे से खिसकने से और पानी ज्यादा होने से मकान की छत का हिस्सा गिरा है। पीड़ित राजेश ने आरोप लगाया कि पड़ोसी की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है।

इस दौरान परिवार सदस्य भी घर के अंदर सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में वह प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग करेंगे।

छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।
छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।
छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।
छत गिरने के बाद पड़ा मलबा।
Spread the love