Welcome to Barwala Block (Hisar)

बवानी खेड़ा में नकदी समेत कीमती सामान चोरी:घर का तोड़ा ताला, हिसार में नौकरी पर गया हुआ था पीड़ित

          

आज भी एक्टिव रहेगा मानसून:6 जिलों में बारिश के आसार; 24 घंटे 3 जिलों में हुई बारिश, गिरा तापमान

          

बरवाला में शहरी वोटर पर कांग्रेस-भाजपा की नजर:चेयरमैन ज्वाइन कर चुके कांग्रेस; पूर्व चेयरमैन समेत कई पार्षद-पूर्व पार्षद BJP में शामिल

          

हांसी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी:नेहरु रोड़ पर छोड़ कर भागे चोर, बैटरी मिली गायब, जांच शुरू

          

सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद:क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण

          

हिसार में पब्लिक हेल्थ के XEN-SDO-JE को बनाया बंधक:पेयजल पाइन लाइन को लेकर भड़के ग्रामीण; अधिकारियों को 2 घंटे धूप में रखा

   
मांग को लेकर 20 जून तक का अल्टीमेटम ग्रामीणों ने दिया है।
                 
ढांड गांव में बंधक बना गए अधिकारी धूप में खड़े हुए। - Dainik Bhaskar
                                                                                                          ढांड गांव में बंधक बना गए अधिकारी धूप में खड़े हुए।

ढांड गांव के सरपंच अनूप बेनीवाल ने बताया कि 20 दिनों से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। आज गांव में एसडीओ कुलदीप कोहाड़ व जेई दिनेश खटकड़ आए थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो गांव के लोगों में रोष पनप गया। दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद XEN बलविंदर नैन मौके पर पहुंचे। उनको भी बंधक बना लिया। हमने प्रशासन को 20 जून तक समय दिया है। मांग न माने जाने पर 21 जून को जल घर पर तालाबंदी कर दी जाएगी।

                                                                                                            गलियों में खोदा गया गड्‌ढा।
                                                                                                                                            गलियों में खोदा गया गड्‌ढा।

ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में पेयजल आपूर्ति के लिए ठेकेदार द्वारा 4 इंची पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पेयजल लाइन में स्विच वॉल न होने और जलघर में मोटर न होने के चलते गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण 6 इंची पाइपलाइन दबाने की मांग कर रहे हैं। पब्लिक हेल्थ के एसडीओ कुलदीप कोहाड़ व जेई दिनेश खटकड़ को ग्रामीणों ने 2 घंटे तक धूप में बंधक बनाए रखा।

पब्लिक हेल्थ के SDO कुलदीप कोहाड़ ने बताया कि ढांड गांव में वॉल स्विच और मोटर की समस्या का मामला जानने गए थे। वहां पर पेयजल समस्या बनी हुई थी। हमें किसी ने बंधक नहीं बनाया। बाद में उनके XEN साहब मौके पर आ गए थे। ग्रामीणों से सहमति बन गई है। उनकी जो भी समस्याएं थी, समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।

 

एसडीओ को मौके पर गड्ढे दिखाए

ग्रामीणों में इसको लेकर रोष था कि ठेकेदार ने पाइन लाइन बिछाने के लिए गलियों में गड्ढे खोदे हैं। इसमें सांड की गिरने से टांग टूट गई थी। ग्रामीणों ने एसडीओ से कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उनको गांव से जाने नहीं देंगे। इस दौरान एसडीओ बोले कि यहीं हूं जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता। सूचना के बाद हिसार से जल आपूर्ति विभाग के EN बलविंदर नैन मौके पर पहुंचे।

                                                                                 ग्रामीणों के बीच धूप में खड़े अधिकारी।
                                                                                                                                    ग्रामीणों के बीच धूप में खड़े अधिकारी।

XEN बलविंदर नैन ने कहा सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों की जो भी समस्या थी, उसका समाधान करवाने का 20 जून तक का समय दिया गया है। बंधक नही बनाया गया है, बस ग्रामीणों ने बैठा लिया था।

Spread the love