Welcome to Barwala Block (Hisar)

हांसी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी:नेहरु रोड़ पर छोड़ कर भागे चोर, बैटरी मिली गायब, जांच शुरू

          

सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद:क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण

          

पीएम श्री स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

          

सरसौद गांव के लापता व कागजात बडोपल नहर पर मिले

          

बवानी खेड़ा में लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी:पानी निकासी का नाला टूटने से रोष; दो महीने से रास्ता बंद, नागरिक परेशान

          

बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने खाया:नहर किनारे मिला क्षत-विक्षत शव; पेट-चेहरे-गर्दन के पास से मांस गायब, पहचान नहीं

मौके पर पड़ा महिला का शव और छानबीन में लगी पुलिस की टीम। - Dainik Bhaskar
मौके पर पड़ा महिला का शव और छानबीन में लगी पुलिस की टीम।

टोहाना में हिसार रोड पर नहर किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला को जीवित हालत में कुत्तों या अन्य जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोच कर खाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षत विक्षत शव को से नागरिक अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस की शिनाख्त जारी है। माना जा रहा है कि महिला को आवारा कुत्तों के झुंड ने शिकार बनाया है।

मौके पर मौजूद वन्य जीव रक्षक नवजोत ढिल्लों ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 75 वर्ष है और उसके बाएं हाथ पर दर्शनी नाम का टैटू गुदा हुआ है। साथ ही एक फूल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह हैरान कर देने वाला मामला है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया।

टोहाना में महिला के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम।
टोहाना में महिला के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम।
महिला का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हालत में मिला। कुत्तों ने उसे पेट व गर्दन के पास से बुरी तरह से नोचा हुआ था।
महिला का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हालत में मिला। कुत्तों ने उसे पेट व गर्दन के पास से बुरी तरह से नोचा हुआ था।

लोगों ने एक दिन पहले महिला को घूमते देखा था

आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को एक दिन पहले घूमते हुए देखा था, अगले दिन देखा तो वह मृत मिली। उसके शरीर पर इतनी बुरी तरह से काटा हुआ था कि चेहरे की हडि्डयां तक निकल आयी थी। कुत्तों ने महिला के पेट और गर्दन के आसपास इस प्रकार से मांस को नोच रखा है, जैसे कि जंगली जानवर अपने शिकार को खाते हैं।

अफसोस की बात ये है कि उस रात महिला को किसी ने नहीं देखा। लिहाजा न तो वहां उसे कोई बचाने वाला था और न ही कुत्तों को भगाने वाला। अगले दिन तब तक कुत्ते महिला के जिस्म का एक बड़ा हिस्सा खा चुके थे। इस वारदात से पूरे टोहाना में दहशत है।

Spread the love