Welcome to Barwala Block (Hisar)

हांसी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी:नेहरु रोड़ पर छोड़ कर भागे चोर, बैटरी मिली गायब, जांच शुरू

          

सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद:क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण

          

पीएम श्री स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

          

सरसौद गांव के लापता व कागजात बडोपल नहर पर मिले

          

बवानी खेड़ा में लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी:पानी निकासी का नाला टूटने से रोष; दो महीने से रास्ता बंद, नागरिक परेशान

          

बरवाला से विवाहिता हुई लापता:कई दिनों से मायके में रह रही थी; युवक से मोबाइल पर करती थी बात

बरवाला से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। बरवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर जानकारी दी है कि उसकी 30 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

बिना बताए घर से निकली थी लड़की
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि रविवार को उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। आसपास के पड़ोसी और करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई लेकिन लड़की कहीं भी नहीं थी। साथ ही किसी को भी लड़की के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं थी। कहीं से भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिलने पर महिला पुलिस के पास पहुंची।

लापता लड़की के संबंध में महिला ने दी जानकारी
पुलिस को जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसकी लड़की की लंबाई 5 फुट है, उसका रंग गेंहुआ है और उसने नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। साथ ही महिला ने पुलिस को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपनी लड़की की तलाश कर रही थी तो पता चला की वह दौलतपुर के एक लड़के के साथ फोन पर बात करती थी। महिला ने जब उस लड़के का नंबर निकलवाया और उस पर कॉल किया तो वो नंबर भी अब बंद आ रहा है। पुलिस अब हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बेटी की शादी आदमपुर क्षेत्र में की गई थी लेकिन पिछले कई दिनों से वह मायके में ही रह रही थी। इस दौरान महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द उसकी बेटी की तलाश की जाए।

Spread the love