फतेहाबाद में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर:जिले में सभी प्रत्याशी मैदान में, पूर्व विधायक बलवान पर जताया विश्वास


फतेहाबाद जिले में सभी पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। देर रात कांग्रेस और आज सुबह आम आदमी पार्टी ने भी फतेहाबाद से अपने उम्मीदवार उतार दिए। फतेहाबाद से कांग्रेस ने पूर्व विधायक बलवान दौलत पुरिया पर विश्वास जताया, तो रतिया में पूर्व विधायक जरनैल सिंह को टिकट थमाई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने फतेहाबाद से जिला पार्षद कमल बिसला को उम्मीदवार बनाया है
पूर्व विधायक बलवान दौलत पुरिया को कांग्रेस टिकट मिलने पर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस लिस्ट का था बेसब्री से इंतजार

इससे पहले शाम को जेजेपी-एएसपी ने हलका अध्यक्ष सुभाष गोरछिया को फतेहाबाद से प्रत्याशी घोषित किया था। कांग्रेस की लिस्ट का बेसब्री से तीन दिन से इंतजार था और रोज रात को 2-2 बजे तक जागकर सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए थे, आखिरकार रात को सब कुछ क्लियर हो गया। टिकट घोषित होते ही फतेहाबाद और रतिया के कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रतिष्ठानों पर समर्थक पहुंचना शुरू हो गए और जश्न मनाया।

गोबिंद कांडा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं

फतेहाबाद विधानसभा से अब भाजपा के विधायक दुड़ाराम, कांग्रेस के बलवान दौलतपुरिया, जेजेपी-एएसपी के सुभाष गोरछिया, इनेलो-बसपा की सुनैना चौटाला, आप के कमल बिसला चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा आज अंतिम दिन कांग्रेस के टिकट के अन्य दावेदारों पर नजर बनी रहेगी कि क्या उनमें कोई बागी होकर नामांकन भरता है? सोशल मीडिया पर अभी तक गोबिंद कांडा के फतेहाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं।उन पर भी आज सभी की नजरें टिकी रहेंगी। फतेहाबाद में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है।

ये प्रत्याशी रतिया से मैदान में

वहीं रतिया विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार सुनीता दुग्गल, कांग्रेस के जरनैल सिंह, जेजेपी-एएसपी के रमेश कुमार मुढई, इनेलो-बसपा के छिंद्रपाल मजोका, आम आदमी पार्टी के मुख्तयार सिंह बाजीगर चुनाव मैदान में हैं। यहां भी कांग्रेस और भाजपा सीधी टक्कर में हैं। इसी प्रकार टोहाना से अब भाजपा के देवेंद्र बबली, कांग्रेस के परमवीर सिंह, जेजेपी-एएसपी के हवा सिंह खोबड़ा, इनेलो-बसपा के कुनाल कर्ण सिंह,आम आदमी पार्टी से सुखविंद्र सिंह गिल चुनाव मैदान में हैं। यहां भी चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही है।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved