Welcome to Barwala Block (Hisar)

हांसी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी:नेहरु रोड़ पर छोड़ कर भागे चोर, बैटरी मिली गायब, जांच शुरू

          

सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद:क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण

          

पीएम श्री स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

          

सरसौद गांव के लापता व कागजात बडोपल नहर पर मिले

          

बवानी खेड़ा में लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी:पानी निकासी का नाला टूटने से रोष; दो महीने से रास्ता बंद, नागरिक परेशान

          

दलीप ट्रॉफी- 488 चेज कर रही इंडिया-डी 100 रन पार:रिकी भूई फिफ्टी पूरी कर चुके, दुबे और पडिक्कल पवेलियन लौटे

दलीप ट्रॉफी 2024 दूसरे राउंड के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। 488 रन का टारगेट चेज कर रही इंडिया डी ने 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। रिकी भूई और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर है। भूई फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने चौके से फिफ्टी पूरी की।

शम्स मुलानी ने यश दुबे और देवदत्त पडीक्कल को पवेलियन भेजा। उन्होंने यश दुबे (37 रन) को फॉलो-थ्रू पर रनआउट किया। फिर पडीक्कल को बोल्डकर दिया। दूसरी ओर, इंडिया बी ने पहली पारी में इंडिया सी के खिलाफ 8 विकेट पर 309 रन बनाए हैं। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 143 रन पर नाबाद हैं। नवदीप सैनी उनका साथ दे रहे हैं।

अनंतपुर में खेले जा रहे मैच में इंडिया डी ने 62/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया। जबकि इंडिया बी ने इंडिया सी के 525 रन के जवाब में 7 विकेट पर 309 रन बना लिए हैं।

प्रथम और तिलक की सेंचुरी, इंडिया ए की पारी 380/3 पर घोषित एक दिन पहले शनिवार को इंडिया ए ने दूसरी पारी 380/3 के स्कोर पर घोषित की। उसकी ओर से प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने शतक लगाया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में इंडिया बी ने इंडिया सी के 525 रन के जवाब में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने सेंचुरी लगाई।

IND A Vs IND D: प्रथम और तिलक का शतक इंडिया ए ने तीसरे दिन लंच के बाद अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। टीम की ओर से बल्लेबाज प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने शतक लगाया। प्रथम ने 189 बॉल पर 122 रन की पारी खेली। इस दौरान 12 चौके और एक सिक्स लगाया।

उनके अलावा तिलक ने 193 बॉल पर 111 रन बनाए।। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 8 चौके की मदद से 56 रन बनाए। मयंक और प्रथम ने पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। शास्वत रावत ने नाबाद 64 रन बनाए। इंडिया डी के लिए सौरभ कुमार ने 2 विकेट झटके।

इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए इससे पहले, इंडिया ए के खिलाफ इंडिया डी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए। टीम के लिए शम्स मुलानी (89) और तनुष कोटियान (53) ने अर्धशतक लगाया। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा ने 4 विकेट झटके। विद्वत कावेरप्पा और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। सारांश जैन और सौरभ कुमार को 1-1 विकेट मिला।

290 रन के जवाब में इंडिया डी 183 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 92 रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए। इंडिया ए की तरफ से खलील अहमद और आकिब खान ने 3-3 विकेट लिए।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और इंडिया डी के कप्तान श्रेयस को खलील अहमद ने 0 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वे हेलमेट के अंदर चश्मा लगाकर खेलने उतरे थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह इंडिया ए को पहली पारी के आधार पर 107 रन की बढ़त मिली।

IND B Vs IND C: कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन शतक लगाकर नाबाद इंडिया सी के खिलाफ इंडिया बी ने तीसरे दिन पहली पारी में 6 विकेट खोकर 279 रन बना लिए हैं। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन शतक लगाकर नाबाद है। उनके अलावा टीम के ओपनर एन जगदीसन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 137 बॉल पर 70 रन बनाए।

इससे पहले, इंडिया सी के खिलाफ इंडिया बी ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग चुनी। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन पर बनाए। टीम की ओर से भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शतक लगाया। उन्होंने 126 बॉल पर 111 रन की पारी खेली। उनके अलावा मानव सुथार ने 82, बाबा इंद्रजीत ने 78 और ऋतुराज गायकवाड ने 58 रन की पारी खेली।

इंडिया सी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हराया, जबकि इंडिया सी ने इंडिया डी को 4 विकेट से मात दी। इंडिया सी और इंडिया बी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं।

दलीप ट्रॉफी का नया फॉर्मेट दलीप ट्रॉफी इस सीजन से नए फॉर्मेट में खेली जा रही है। यह पहले जोनल फॉर्मेट में होती थी। अब घरेलू क्रिकेट के टॉप खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। टूर्नामेंट बिना किसी नॉकआउट मैच के राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। राउंड-रॉबिन मैचों के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम चैंपियन होगी।

सभी टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया ए: मयंक अग्रवाल (कप्तान), प्रथम सिंह, रियान पराग, तिलक वर्मा, शास्वत रावत, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और आकिब खान।

इंडिया बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, सरफराज खान, रिंकू सिंह, मुकेश कुमार, मुशीर खान, एन जगदीसन, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, आर साई किशोर और वाशिंगटन सुंदर।

 

इंडिया सी: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, ईशान किशन, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल, मानव सुथार, मयंक मारकंडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख और संदीप वारियर।

इंडिया डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, रिकी भुई, सारांश जैन, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, यश दुबे और विद्वत कावेरप्पा

Spread the love