उकलाना मंडी में पति-ससुर की करा दी धुनाई:खाना बनाने को लेकर दंपति में विवाद; पत्नी ने आधी रात को बुलाए 4 युवक

उकलाना मंडी में देर रात एक महिला ने 4 युवकों को बुलाकर अपने पति व ससुर की धुनाई करा दी। मारपीट करने वाले युवकों को परिवार वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पहुंची तो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला भी अपनी बेटी को लेकर वहां से चली गई। घायल पिता-पुत्र को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रात को घर में घुसे 4 युवक

उकलाना मंडी की भट्ठा बस्ती के रवि ने बताया कि जींद की रहने वाली मीना से 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उनके 1 लड़की व 2 लड़के हैं। रात को उसने अपनी पत्नी को खाना देने के लिए कहा था। इस पर पत्नी ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। पत्नी ने किसी को फोन किया। इसके बाद वह सो गया। रात 2 बजे 4 लड़के घर आए और झगड़ा करने लगे।

आसपास के लोगों ने दबोचा

झगड़े के दौरान पिता नन्हाराम छुड़वाने के​ लिए आए तो उसके साथ मारपीट की। पेचकस, ईंटों व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में उसके पिता के सिर में चोट लगी है। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए है। डायल 112 को फोन किया गसा। पुलिस मौके पहुंची और युवकों को उनको सौंप दिया गया।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved