Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

टोहाना में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड,4 लड़कियां व मैनेजर हिरासत में, देह व्यापार की सूचना पर बोगस ग्राहक भेजकर पकड़ा

फतेहाबाद में टोहाना पुलिस ने आज टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। वहां से मैनेजर और 4 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रेड से पहले ही स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ व पुलिस छानबीन जारी है।

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ रोड स्थित गोल्डन सपा सेंटर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलने बारे सूचनाएं मिली थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आज बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा गया था और उसे 500-500 रुपए के दो नोट हस्ताक्षर करके दिए गए थे। बोगस ग्राहक के अंदर जाने के बाद पुलिस टीम द्वारा रेड की गई तो वहां मौजूद मैनेजर से वही दोनों नोट बरामद कर लिए गए।

डीएसपी ने बताया कि सपा सेंटर में चार लड़कियां व मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। चारों लड़कियां पंजाब क्षेत्र की हैं, जबकि मैनेजर जींद जिले का रहने वाला है। वहीं सपा सेंटर संचालक काकड़ोद का रहने वाला है, जो रेड से पहले ही वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Spread the love