Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

गाँव बालक में बुजुर्ग को बेटे-बहू ने डंडों से पीटा:भैंस का आधा दूध देने से मना किया तो कर दी पिटाई, शोर मचाने पर भागे

 

 गांव बालक निवासी 76 साल के रामकरण ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा व एक बेटी है। उसकी पत्नी ओमपति उसके साथ ढाणी में रहती है। बेटा राजेश गांव में बने मकान में रहता है। उसने बताया कि वह एक भैंस अपने खेत में रखता है। भैंस का दूध बेच कर अपना गुजारा करता है। उसके बेटे बहू उससे भैंस का आधा दूध मांगने लगे। उसने दूध देने से मना कर दिया।

दूध देने से मना करने पर की गई बुजुर्ग की पिटाई
रामकरण ने बताया कि वह अपनी ढाणी में भैंस का दूध निकाल रहा था। उसी समय लड़का राजेश व बहू संतोष खेत में बनी ढाणी में आ गए। कहने लगे कि भैंस का आधा दूध हम लेंगे। दूध देने से मना कर दिया तो लड़के राजेश ने पीछे से पकड़ कर नीचे गिरा लिया।

बहू संतोष ने अपने हाथ में लिए हुए डंडे से पिटाई कर डाली। शोर मचाया तो वह दोनों वहां मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Spread the love