8 किग्रा. गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

बरवाला|पुलिस ने शहर के वार्ड 14 में रेड कर जिला जींद के गांव बोहतवाला निवासी हाल आबाद बरवाला निवासी महिला गीता को 8 िकग्रा. 180 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत एक लाख रुपयों से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि बरवाला के वार्ड 14 में अपने घर के बाहर एक महिला नशीला पदार्थ गांजा बेच रही है।

ऐसे में पुलिस ने टीम तैयार कर मौके पर रेड की। रेड के दौरान एक औरत मकान के सामने बैठी दिखाई दी। पुलिस ने महिला को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गीता पत्नी मिथुन वासी बोहतवाला जिला जीन्द हाल आबाद शहर के वार्ड 14 निवासी बताया। महिला के पास सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 8 किलो 180 ग्राम गांजा मिला।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved