महिला की तेजधार हथियार से हत्या, ​जेठ का फंदे पर लटका मिला शव

हिसार जिले के गांव भेरी अकबरपुर में गुरुवार सुबह एक महिला कमरे में खून से लथपथ मिली है। मुनीश (32) की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार करके उसका मर्डर किया गया था। वहीं, महिला के घर के नजदीक गांव के चौक में रिश्ते में 45 वर्षीय जेठ जय सिंह का शव उसके घर की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला।

पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मौके से महिला की हत्या में प्रयुक्त फरसा भी मिला है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, वहीं जय सिंह का फंदे पर लटका होना भी अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मृतका मुनीश के पिता चतर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उधर, जय सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस ने मृतका मुनीश और जय सिंह के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें उकलाना के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उकलाना के शव गृह में रखवाया हुआ है। शुक्रवार को चिकित्सकों के पैनल द्वारा जय सिंह व मुनीश के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved