चमारखेड़ा :दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी पुत्रवधू, सदमे में ससुर की मौत

अक्टूबर में लापता होने का मामला दर्ज कराया था

बरवाला के नजदीकी गांव चमारखेड़ा में 62 वर्षीय सरजीत की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सरजीत को पुत्रवधू के दूसरे व्यक्ति संग जाने व उसके साथ रहने का गहरा सदमा लगा था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इतफाकिया कार्रवाई के तहत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। उकलाना थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 को सरजीत के बयान पर उसकी पुत्रवधू के लापता होने का केस दर्ज हुआ था। सरजीत ने बताया था कि उसके बेटे सुनील की शादी करीब छह साल पहले िमर्जापुर की लड़की से हुई थी। 6 अक्टूबर के परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। जब सुबह साढ़े 5 बजे उठकर देखा तो पुत्रवधू गायब थी।

उसे तलाश किया था लेकिन वह नहीं मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच करके उसे तलाश लिया था। जब बयान दर्ज किए तो उसने कहा कि दूसरे व्यक्ति के साथ रहेगी। तभी से सरजीत को गहरा सदमा लगा था जिसके चलते हृदय गति रुकने से मौत होने का अंदेशा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved