युवक पर योगा अभ्यास करते समय किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

बहबलपुर गांव योग अभ्यास करते समय युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बहबलपुर गांव निवासी रोहताश ने बताया कि 14 दिसम्बर को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर जुगलान रोड पर योग करने के लिए आया था। इस दौरान पीछे से रोहित नामक युवक और एक अन्य नामालूम लड़का था जिसे वह नहीं जानता।

रोहित ने सिर पर कस्सी का बिंडा मारा और दूसरे लड़के ने पीछे पड़ कर मारा, जिससे वह नाली में गिर गया और दोनों बाइक पर भाग गए। दूसरा लड़का मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए था जबकि रोहित ने रूमाल बाध रखा था। जो खुल गया था और नीचे गिर गया था। इन दोनों ने जान से मारने की कोशिश की थी।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved