Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

हिसार अस्पताल से चुराई बच्ची 7 घंटे बाद मिली:2 महिलाएं हिरासत में; बहाने से लेकर गोद में छिपाकर भागी, VIDEO सामने आया

महिला बच्ची को गोद में उठाकर वार्ड से निकल गई। जैसे ही वह सीसीटीवी कैमरे के सामने आई तो उसने अपना चेहरा ढक लिया। - Dainik Bhaskar
महिला बच्ची को गोद में उठाकर वार्ड से निकल गई। जैसे ही वह सीसीटीवी कैमरे के सामने आई तो उसने अपना चेहरा ढक लिया।

हरियाणा के हिसार सिविल अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी हो गई। महिला ने मां से खिलाने के बहाने बच्ची ली और चोरी-छिपे वह बच्ची को वार्ड से लेकर भाग गई। बच्ची के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

इसके बाद DSP सतपाल यादव और सिटी थाना SHO अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में लगे CCTV कैमरे खंगाले गए तो महिला बच्ची को लेकर जाती हुई दिखाई दी।

CCTV कैमरे के सामने आते ही महिला ने अपना चेहरा ढकने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने शहर के 12 क्वार्टर एरिया में भगत सिंह नगर की गली नंबर 18 से 2 महिलाओं को काबू कर बच्ची को बरामद कर लिया।

 

हिसार की मंडी पुलिस चौकी में पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ करती पुलिस और गोद में पकड़ी बच्ची।
हिसार की मंडी पुलिस चौकी में पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ करती पुलिस और गोद में पकड़ी बच्ची।

बच्ची की तलाश के लिए सिटी थाना, अनाज मंडी चौकी, सिविल लाइन थाना और सिटी थाना की सुरक्षा एजेंट टीम, CIA पुलिस की टीम जुटी हुई थी। पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे महिला और उसकी बुजुर्ग साथी को पकड़ा है। फिलहाल दोनों महिलाओं को अनाज मंडी चौकी लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्ची को मां को सौंप दिया है। महिला ने दोपहर करीब 12:40 बजे बच्ची को चुराया था।

हिसार में बच्ची चोरी होने के PHOTOS…

बच्ची को गोद में उठाकर ले जाती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बच्ची को गोद में उठाकर ले जाती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

महिला ने एक दिन पहले दिया था जन्म
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली गुलिष्ता ने बताया कि वह हिसार में ईंट भट्‌ठे पर काम करती है। सोमवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात के समय उसने बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार दोपहर को एक महिला मेटरनिटी वार्ड में घूम रही थी। रूम में उसने किसी महिला से बच्चा खिलाने के लिए मांगा लेकिन उसने मना कर दिया

गुलिष्ता ने बताया कि इसके बाद वह उसके पास आ गई। उसने खिलाने की बात कहकर उससे बच्ची ले ली। इसके बाद उसे नहीं पता चला कि महिला कब बच्ची को लेकर निकल गई। जब उसे महिला और बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसने वार्ड में स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए।

Spread the love