Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

अशोक तंवर छोड़ सकते है पार्टी ,CM मनोहर लाल से मिले , बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

Haryana: सीएम मनोहर लाल से मिले अशोक तंवर, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज
सीएम मनोहर लाल से मिले अशोक तंवर, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज (फाइल फोटो)।

राज्यसभा में नहीं भेजे जाने से नाराज चल रहे आम आदमी पार्टी हरियाणा की प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के किसी भी समय पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

नई दिल्ली के एक होटल में अशोक तंवर की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से करीब 25 मिनट मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद संभावना जताई जा रही है कि अशोक तंवर मकर संक्रांति के आसपास गले से आम आदमी पार्टी का पटका निकालकर भाजपा का भगवा पटका पहन सकते हैं।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सिरसा से सांसद रह चुके डॉ. अशोक तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से राजनीतिक टशन के चलते कांग्रेस को अलविदा कहा था। उस समय भी तंवर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चली थी, लेकिन तंवर ने तब भाजपा में जाने की बजाय आम आदमी पार्टी की झाड़ू थामना अधिक फायदेमंद समझा था। हाल ही में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा की कांग्रेस में वापसी हुई है।

राज्यसभा में स्वाति मालीवाल के बाद तंवर ने बदला निर्णय

निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के कांग्रेस में लौटने के बाद डॉ. अशोक तंवर को लग रहा था कि आम आदमी पार्टी उन्हें दिल्ली से राज्यसभा में भेज देगी। इसलिए वह इंतजार करते रहे, लेकिन राज्यसभा में स्वाति मालीवाल को भेज देने के बाद अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी में रहने का अपना निर्णय बदल लिया।

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और अशोक तंवर की नजदीकियां बढ़ी। तरुण भंडारी ने ही नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुजरात वाइब्रेंट में शामिल होने जाने से पहले अशोक तंवर की उनसे एक होटल में मुलाकात कराई।

Spread the love