भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने कुलदीप बिश्नोई से की मुलाकात

हिसार | भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी नेता रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। अपने आवास पर पहुंचने पर कुलदीप बिश्नोई ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र पूनिया पार्टी के जुझारू व मेहनती नेता हैं। उनके महामंत्री बनने से पार्टी को बहुत फायदा होगा। खासकर हिसार जिसे से संबंधित होने के कारण पार्टी यहां पहले से और मजबूत होगी। दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बारे चर्चा की।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved