Welcome To Barwala Block (HISAR)

तेंदुआ घुसा हिसार के कंप्यूटर सेंटर में; सुबह अखबार बांटने वाले ने देखा, टीम रेस्क्यू करने पहुंची

Share Now

हिसार में तेंदुए के घुसने के बाद लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़ते दिखे। - Dainik Bhaskar
हिसार में तेंदुए के घुसने के बाद लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़ते दिखे।

हरियाणा के हिसार में रविवार सुबह तेंदुआ घुस गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को सुबह अखबार बेचने वाले व्यक्ति ने देखा। व्यक्ति के बताने पर जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें तेंदुआ दिखा। अभी तेंदुआ कंप्यूटर सेंटर के अंदर है। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए कोशिश कर रही है।

अखबार बेचने वाले व्यक्ति कश्मीर ने बताया कि उसने सुबह 7 बजे श्मशान घाट ऋषि नगर के पास एक तेंदुआ को देखा है। उसने गली के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भीमसेन नाम के व्यक्ति के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो गली में घूमता हुआ तेंदुआ नजर आया।

तेंदुए की PHOTOS…

हिसार में घर के बाहर तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
हिसार में घर के बाहर तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
तेंदुआ गली में घूमता हुआ CCTV कैमरे में कैद हुआ है।
तेंदुआ गली में घूमता हुआ CCTV कैमरे में कैद हुआ है।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुआ।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुआ।

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
लोगों ने डायल 112 को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने ‌वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषि नगर में स्थित कंप्यूटर सेंटर के अंदर तेंदुआ मौजूद है। जिसे पकड़ने में टीम लगी हुई है।

    © 2024. All rights reserved.