सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया कांग्रेस में शामिल:आदमुपर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने रुकेश को पार्टी में शामिल कराया। वह हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

इससे पहले, वर्ष 2022 में आदमपुर उपचुनाव में भी रुकेश पूनिया के चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ बात करती रुकेश पूनिया।
दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ बात करती रुकेश पूनिया।

रुकेश ने कहा कि इन्हीं सब चीजों की वजह से उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया है। अब वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नीतियों का प्रचार कर रही हैं।

भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने रुकेश को पार्टी में शामिल कराया। वह हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

इससे पहले, वर्ष 2022 में आदमपुर उपचुनाव में भी रुकेश पूनिया के चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

सोनाली की राजनीतिक विरासत संभाल रहीं
सोनाली की बेटी यशोधरा ने अपनी मौसी रुकेश पूनिया को मां की राजनीतिक विरासत सौंपने की घोषणा की थी। यशोधरा ने कहा कि वह अभी नाबालिग है और उसकी मौसी रुकेश उसकी शुभचिंतक हैं, इसलिए वह अपनी मां की राजनीतिक विरासत उसे सौंपती है।

सोनाली फोगाट के मर्डर का आरोप सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा है।

गोवा में हुआ था मर्डर
सोनाली फोगाट का 23 अगस्त 2022 को गोवा में मर्डर हो गया था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved