फतेहाबाद में 9वीं के छात्र ने लगाया फंदा:पेपर में फेल होने से हुआ क्षुब्ध, कल ही आया था रिजल्ट; आईसीयू में भर्ती
![](https://merablock.com/wp-content/uploads/2024/03/Aarvi-copy-300x113.jpg)
हरियाणा के फतेहाबाद के गांव झलनिया में 9वीं में फेल आने से परेशान एक छात्र ने फांसी का फंदा लगा लिया। छात्र को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![अस्पताल में मौजूद परिजन। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/30/f6a4d166-c3a8-4e18-8611-c1b8d9a75f85_1711781737245.jpg)
जानकारी के अनुसार झलनिया निवासी 15 वर्षीय बलविंद्र का कल ही 9वीं का रिजल्ट आया था। बताया जा रहा है कि वह रिजल्ट में फेल आ गया, इस बात से क्षुब्ध हो गया।
आज सुबह परिजनों ने देखा तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत उतारकर निजी अस्पताल में ले आए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उसका इलाज जारी है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।