Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

बरवाला में पोती ने काटा कान ,चप्पल चोरी का आरोप लगा पिटाई भी की, जादू-टोने का शक

कान काटे जाने के बारे में जानकारी देती दादी अंगूरी। - Dainik Bhaskar
कान काटे जाने के बारे में जानकारी देती दादी अंगूरी।

बरवाला में एक 75 वर्षीय महिला का पोती ने चाकू से कान काट दिया। पोती ने अपनी दादी पर चप्पल चोरी का आरोप लगाया था। चाकू के वार से वृद्धा का कान पूरी तरह से अलग हो गया। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बरवाला थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बेटे के परिवार को शक है कि वृद्धा ने उनके घर पर टोना-टोटका किया हुआ है।

हिसार के बरवाला में वार्ड नंबर 12 में रहने वाली 75 साल की अंगूरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है। मेरे 4 बेटे है। इनमें बड़ा रामनिवास, उससे छोटा सुभाष, उससे छोटा सूरजभान व सबसे छोटा राजेश था। सूरजभान व राजेश का स्वर्गवास हो चुका है। वह सूरजभान की पत्नी व बच्चों के साथ रहती है। परिवार में पुत्र वधू सरोज, पोते अंशुल व रवि हैं।

बुजुर्ग को ले जाने की PHOTOS…

बुजुर्ग को ले जाते वक्त भी पोती के हाथ में चप्पल थी।
बुजुर्ग को ले जाते वक्त भी पोती के हाथ में चप्पल थी।
बुजुर्ग को लेकर जाते कान काटने के आरोपी।
बुजुर्ग को लेकर जाते कान काटने के आरोपी।

उसने बताया कि उसका बेटा सुभाष 2 किलोमीटर दूर किसान कालोनी बरवाला में परिवार सहित रहता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी भतेरी व तीन लड़‌की बबीता, बिन्दू वा कौशल्या हैं। कौशल्या अविवाहित है। दोनों बड़ी पोती शादीशुदा हैं। उसने बताया कि 6 अप्रैल सुबह करीब 7.30 बजे वह घर पर थी। पोता अंशुल नहा रहा था, जबकि पुत्र वधु सरोज व पोता रवि खेत में गेहू काटने गए थे।

महिला का काटा गया कान का टुकड़ा।
महिला का काटा गया कान का टुकड़ा।

अंगूरी के अनुसार उस दौरान बेटा सुभाष व पोती कौशल्या मोटरसाइकिल पर आए और अन्दर आते ही उसे चप्पलों से पीटने लगे। दोनों उसे बाहर खींचकर ले आये और जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर पर ले गये। वहां पर पोती बिंदू व उसका पति रविन्द्र निवासी डागरा, पुत्रवधु भतेरी थी। सुभाष व पोती बिन्दू व कौशल्या उसे फिर से चप्पलों से पीटने लगे। वे कह रहे थे कि उसने बेटे सुभाष की एक चप्पल चोरी की है।

पोती उसे बुरी तरह से पीट रही थी और रविन्द्र व भतेरी बैठे देखते रहे। उसने बताया कि इस बीच बिंदू ने उसकी गर्दन दबाकर चाकू से बायां कान काट दिया। कान का टुकड़ा उसके हाथ में दे दिया। बिन्दू के पति रविन्द्र ने बताया कि उसे भी 2-3 दिन से बंधक बना रखा है और लगातार पीटते रहते हैं।

चोट के निशान दिखाते हुए बटेऊ रविंद्र।
चोट के निशान दिखाते हुए बटेऊ रविंद्र।

वृद्ध महिला ने बताया कि बेटा सुभाष व उसका परिवार टोने टोटके व तांत्रिक के चक्कर में पड़े हुए हैं। कहते हैं कि तुमने हमारे घर में कुछ करवा रखा है। उसके बाद उसका पोता अंशुल व सुनील आये और उसे व रविन्द्र बटेऊ को छुड़ा कर लाये। उनको इलाज के लिए CHC बरवाला लेकर गये। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज देकर दोनों को हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में हिसार से रोहतक PGIMS रोहतक रेफर कर दिया था।

पोतियों के खिलाफ केस दर्ज
बरवाला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लड़का सुभाष और पोतियों बिंदू व कौशल्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love