Welcome To Barwala Block (HISAR)

ज्ञानपूरा में पत्नी-बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला:डायल-112 टीम के साथ भी की हाथापाई; गंडास लेकर पीछे लगा था

Share

हिसार के  ज्ञानपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने महिला मीना की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में ज्ञानपुरा निवासी महिला मीना ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति शराबी है। वह हर रोज शराब पीकर उसके व उसके बच्चों के साथ गाली गलौज व मार पिटाई करता है। 18 अप्रैल को उसके पति अशोक ने दिन मे उसके साथ मार पिटाई की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद शाम को करीब 7 बजे को पति शराब पीकर घर पर आया और आते ही उसके व मेरे बच्चो के साथ मार पिटाई करने लगा।

उसने बताया कि खुद के बचाव के लिए उसने पति को धक्का दिया, तो वह फर्श पर गिर गया। इससे अशोक को चोट लग गई। इसके बाद पति ने उसे व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। हाथ में गंडासा लेकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उन्होंने डायल- 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस स्टाफ के साथ भी उसके पति ने झगड़ा किया, धक्का मुक्की की व गाली गलौज किया। महिला ने कहा कि उनको अपने पति से जान का खतरा है।

 

 

 

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.