Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

बेटी के लव मैरिज करने से नाराज थे परिजन; दामाद चाकू-तलवारों से काटा, हुई मौत

पति की हत्या के बाद पत्नी रिशु का रो-रो कर बुरा हाल है। इनका 3 महीने का बेटा है। इनसेट में मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
पति की हत्या के बाद पत्नी रिशु का रो-रो कर बुरा हाल है। इनका 3 महीने का बेटा है। इनसेट में मृतक अभिषेक की फाइल फोटो

हरियाणा के यमुनानगर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज से गुस्साए परिजनों ने बेटी के पति की हत्या कर दी। लव मैरिज के बाद एक साल से दोनों शहर से बाहर रह रहे थे। युवक बीती रात दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने के लिए आया था।

बाइक सवार युवकों ने इन पर चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक युवक अभिषेक पत्नी के साथ मोहाली के जीरकपुर में रह रहा था।
मृतक युवक अभिषेक पत्नी के साथ मोहाली के जीरकपुर में रह रहा था।

जीरकपुर में पत्नी के साथ रह रहा था
जानकारी के अनुसार यमुनानगर निवासी युवक अभिषेक और युवती रिशु प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इस शादी को तैयार नहीं थे। इस पर करीब एक साल पहले अभिषेक व रिशु ने घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से दोनों यमुनानगर से दूर जीरकपुर में रह रहे थे। 3 महीने पहले रिशु ने बेटे को जन्म दिया।

यमुनानगर में शादी के लिए आया था युवक
इस बीच बीती रात (21 अप्रैल) को अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आया था। इस बात की भनक रिशु के परिजनों को लग गई। वे पहले से ही उसके खून के प्यासे बने हुए थे।

मृतक युवक के परिजन प्रदर्शन करते हुए।
मृतक युवक के परिजन प्रदर्शन करते हुए।

तलवारों और चाकू से किया हमला
अभिषेक जैसे ही यमुनानगर में पहुंचा ताे बाइकों पर सवार करीब 6 युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकू से हमला कर दिया। अभिषेक को घायल हालत में दोस्त अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

मृतक अभिषेक की पत्नी रिशु।
मृतक अभिषेक की पत्नी रिशु।

पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
अभिषेक के दो दोस्त भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात की सूचना मिलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंच गई है। पति की हत्या के बाद से उसका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर हमला लड़की के परिजनों द्वारा करवाया गया है। मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Spread the love