
भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत के अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया, जिसकी बदौलत टीम ने 234 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे 134 रन ही बना सका।
अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने। इस टीम के खिलाफ टेस्ट में संजय मांजरेकर और वनडे में कपिल देव ने पहली सेंचुरी बनाई थी। अभिषेक ने ऋतुराज के साथ रिकॉर्ड साझेदारी भी की।
भारत ने टी-20 मैच में 34वीं बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने टी-20 मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
रन के लिहाज से जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया। रनों के हिसाब से यह जिम्बाब्वे की संयुक्त सबसे बड़ी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 2018 में 100 रन से ही हराया था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बैटर्स की सबसे बड़ी पार्टनरशिप
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड ने मिलकर 76 बॉल में 137 रन जोड़े। साल 2016 में मंदीप सिंह और के एल राहुल ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े थे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर
इंडिया ने टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में आरोन फिंच के 172 रन की मदद से 2 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे।
2024 में सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स मारने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 छक्के लगाए। वे इस साल सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक के नाम 50 छक्के हो गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (46 सिक्स) और विराट कोहली (45 सिक्स) को पीछे छोड़ा।
सबसे कम पारियों में पहला टी-20 शतक
अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बैटर बने हैं। उन्होंने दूसरी पारी में ही सेंचुरी बना दी है। अभिषेक ने दीपक हुड्डा के 3 पारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
अब मैच के रोचक फैक्ट भी जान लीजिए…