सांप ने 7 बार युवक को डसा: सपने में आकर कहा-9वीं बार तुझे कोई नहीं बचा पाएगा, मैं अपने साथ ले जाऊंगा

Fatehpur Snake Bite: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अजीब मामला सामने आया है। सांप ने सपने में आकर एक शख्स से कहा कि ‘मैं तुझे 9 बार डसूंगा। आठवीं बार तक तू बच जाएगा। 9वीं बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा।
                                                           

Fatehpur Snake Bite: फतेहपुर में एक सांप हाथ धोकर युवक के पीछे पड़ा है। सांप उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। सांप ने अब सपने में आकर युवक को बड़ी धमकी दी है। युवक ने इस बात का खुलासा किया है। 40 दिन में सात बार युवक को सांप डस चुका है। युवक ने कहा सांप ने तीसरी बार काटने से पहले उसे सपने में आकर धमकी दी थी। सपने में आकर सांप ने कहा था कि ‘मैं तुझे 9 बार डसूंगा। आठवीं बार तक तू बच जाएगा। 9वीं बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। तुझे मैं अपने साथ ले जाऊंगा’।

                                                 

सातवीं बार गुरुवार को डसा 
युवक की बात सुनकर सब हैरान हो गए । परिजन किसी अनहोनी की आशंका में डरे सहमे हुए हैं। सांप ने छह बार युवक को शनिवार और रविवार को डसा, लेकिन सातवीं बार गुरुवार को डसा। पीड़ित के परिजन ने बताया कि इस बार शनिवार को बालाजी जाने की तैयारी थी। सर्प ने गुरुवार की रात को ही सातवीं बार डस लिया। इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं।

दो जून को पहली बार काटा 
मलवा थाना इलाके के सौरा गांव निवासी विकास द्विवेदी (24) को सांप ने पहली बार 2 जून को डसा था। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। दो दिन तक युवक भर्ती रहा। इसके बाद 10 जून की रात 9 बजे सांप ने युवक को फिर डसा। गुरुवार को सांप ने सातवीं बार डसा है।

सांप के डसने से पहले युवक को हो जाता आभास
विकास का कहना है कि सांप उसे सात बार डस चुका है। हर बार सांप के डसने से पहले ही उसे खतरे का आभास हो जाता है।  सांप के काटने से पहले युवक की बायीं आंख तेजी से फड़कने लगती है। अंदर से सांप के काटने का भय लगने लगता है। उसने कहा कि मैंने तीन बार सांप को आंखों से देखा है। सांप उसके पीछे क्यों पड़ा है? युवक की सांप से कोई पुरानी दुश्मनी है? यह सवाल पूछने पर युवक ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम।

मौसी और चाचा के यहां भी पहुंचा सांप 
युवक के मुताबिक, तीसरी बार सांप के काटने पर जब युवक इलाज कराने गया तो डॉक्टर ने सलाह दी। डॉक्टर ने युवक से कहा कि तुम अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहने चलो जाओ। डॉक्टर की बात मानकर युवक अपनी मौसी के यहां चला गया। लेकिन सांप ने वहां पहुंचकर युवक को काट लिया। इसके बाद युवक अपने चाचा के घर रहने आ गया। युवक का पीछा करते हुए सांप यहां पहुंचा और चाचा के घर पर डस लिया।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved