Welcome to Barwala Block (Hisar)

खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम

          

1600 आईफोन लूटे फिर ऑनलाइन और चोर बाजार में बेचे:सागर में एपल कंपनी के कंटेनर में लूट के आरोपी हरियाणा में छिपे;200 सेट बरामद

          

हिसार में 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून:3 दिन से नहीं हुई बारिश; 5 डिग्री तक बढ़ा तापमान, चरखी-दादरी सबसे गर्म

          

12 ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी:लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में लगाए गए 14 अतिरिक्त कोच; त्योहार के सीजन को लेकर फैसला

          

भिवानी में महिला 3 बेटियों के साथ गायब:भाई ने पुलिस को सूचना दी; परिवार को अनहोनी का डर

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

खुदकुशी करने वाली महिला। - Dainik Bhaskar
खुदकुशी करने वाली महिला।

मदनपुरा उकलाना में एक सरकारी टीचर की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। वह टीचर की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले उसकी 2 पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। यह मामला मंगलवार रात हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा का है।

मृतका की पहचान दर्शना देवी (35) पत्नी विनोद कुमार (40) निवासी मदनपुरा उकलाना हिसार के रूप में हुई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसलिए, उसने जहर निगल लिया।

पहली पत्नी 2 साल, दूसरी डेढ़ साल में छोड़ गई
मृतका का पति विनोद कुमार 2 साल से गांव नगला के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा है। विनोद की पहली शादी 2014 में हुई थी। 2 साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने 2017 में दूसरी शादी की। करीब डेढ़ साल बाद उसकी दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने अप्रैल 2023 में तीसरी शादी दर्शना से की।

सरकारी टीचर विनोद के साथ पत्नी दर्शना। - फाइल फोटो
सरकारी टीचर विनोद के साथ पत्नी दर्शना। – फाइल फोटो

तीसरी पत्नी की भी टीचर से दूसरी शादी थी
दर्शना का भी विनोद के साथ दूसरा ब्याह था। पहली शादी से उसका एक 14 साल का बेटा है। दर्शना की मौत के बाद पुलिस ने दर्शना के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है।

3 दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा
दर्शना के परिजनों के अनुसार, 3 दिन पहले विनोद की दर्शना से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसमें विनोद ने दर्शना को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर दर्शना ने जहर निगल लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उकलाना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरकारी टीचर पति के साथ खुदकुशी करने वाली दर्शना।- फाइल फोटो
सरकारी टीचर पति के साथ खुदकुशी करने वाली दर्शना।- फाइल फोटो

पंचायत पहुंची अस्पताल
विवाहिता की आत्महत्या के बाद उकलाना तहसील स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतका के परिजनों के अलावा रिश्तेदार पूरी पंचायत के साथ अस्पताल पहुंचे। जिसमें वह पुलिस पर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे पंचायत के लोग।
पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे पंचायत के लोग।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों के बयान लेंगे
उकलाना थाने के इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला आया है। अभी रिपोर्ट मिली है। हम सभी पक्षों से बात करेंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

भाई ने पुलिस को बताई बहन की पूरी कहानी

1. पहले राजस्थान शादी की, वहां तलाक हुआ
दर्शना के भाई आत्मानंद ने बताया कि मैं सिलाई का काम करता हूं। हम दो भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ा भाई मैं हूं। मुझसे छोटी दोनों बहनें शादीशुदा हैं। बहन दर्शना (38) की पहली शादी 2005 में नयागंल छोटी राजस्थान में की थी। जिसका एक लड़का अमन उम्र 14 वर्ष है। 2015 में दर्शना का वहां से तलाक हो गया था।

2. दूसरी शादी टीचर से की, वह जेवरात लाने को कहता था
इसके बाद 17 अगस्त 2022 को हमने दर्शना की शादी विनोद कुमार के साथ कर दी। दर्शना का पहली शादी से लड़का अमन भी मदनपुरा रहने लग गया था। इस दौरान दर्शना व विनोद का कई बार मनमुटाव हो गया था। मनमुटाव का कारण विनोद की बड़ी बहन है क्योंकि वह बार-बार मेरी बहन को जेवरात (टूम) लाने बारे बोलती थी और विनोद भी दर्शना को अपने घर से टूम लाने बारे बोलता था।

3. बहन को धमकाया, जेवरात ला वर्ना जान से मार दूंगा
विनोद मेरी बहन दर्शना को बार-बार सुसाइड करने की धमकी देता था। विनोद ने कल 23 जुलाई को भी मेरी बहन दर्शना को धमकाया था और बोला की या तो तू अपने घर से टूम (जेवरात) लेकर आ नहीं तो मैं तेरे को जान से मार दूंगा।

4. डर की वजह से जहर निगला
इसी डर के मारे मेरी बहन दर्शना ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर विनोद के परिवार वाले दर्शना को विधाता अस्पताल उकलाना ले गए। रात को इलाज के दौरान दर्शना की मृत्यु हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर विनोद निवासी मदनपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Spread the love