Welcome to Barwala Block (Hisar)

हांसी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी:नेहरु रोड़ पर छोड़ कर भागे चोर, बैटरी मिली गायब, जांच शुरू

          

सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद:क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण

          

पीएम श्री स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल

          

सरसौद गांव के लापता व कागजात बडोपल नहर पर मिले

          

बवानी खेड़ा में लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी:पानी निकासी का नाला टूटने से रोष; दो महीने से रास्ता बंद, नागरिक परेशान

          

बालक गाँव की रीना स्नो लेपर्ड मिशन पर:7000 मीटर से ऊंची 5 चोटियों की चढ़ाई पर मिलती है उपाधि, पहली बाधा पार

इब्न सिना पीक (लेनिन पीक) पर चढ़ाई खुशी व्यक्त करती रीना भट्‌टी। - Dainik Bhaskar
इब्न सिना पीक (लेनिन पीक) पर चढ़ाई खुशी व्यक्त करती रीना भट्‌टी।

हिसार के बालक गांव की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी स्नो लेपर्ड का खिताब जीतने के मिशन पर हैं। रीना ने 2 महीने पहले ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर महज 20 घंटे 50 मिनट में चढ़ाई कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। अब रीना की नजर स्नो लेपर्ड के खिताब पर है।

रीना का दावा है कि आज तक किसी भारतीय ने यह खिताब नहीं जीता है। इस खिताब को जीतने के लिए रीना को 7000 फीट ऊंची 5 पर्वत चोटियों पर चढ़ना होगा। रीना ने 1 चोटी पर चढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने 23,406 फीट (7,134 मीटर) ऊंची इब्न सिना पीक (लेनिन पीक) को फतह किया है।

क्या है स्नो लेपर्ड की उपाधि

यह उपाधि भूतपूर्व सोवियत संघ द्वारा शुरू की गई थी। स्नो लेपर्ड की उपाधि सोवियत संघ के विभिन्न देशों में 5 चोटियों पर चढ़ने के लिए दी जाती है। ताजिकिस्तान में पामीर पर्वतों में 3 चोटियां हैं, इस्माइल समानी पीक (पूर्व में कम्युनिज्म पीक) 7,495 मीटर (24,590 फीट), पीक कोरझेनेव्स्काया 7,105 मीटर (23,310 फीट), और इब्न सिना पीक (पूर्व में लेनिन पीक) 7,134 मीटर (23,406 फीट) किर्गिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर।

तियान शान में 2 चोटियां हैं, किर्गिस्तान में जेंगिश चोकुसु (पूर्व में पीक पोबेडा) 7,439 मीटर (24,406 फीट) और खान तेंगरी किर्गिस्तान-कजाकिस्तान सीमा पर 7,010 मीटर (23,000 फीट) ऊंची है। खान तेंगरी की ऊंचाई 6,995 मीटर (22,949 फीट) है, लेकिन इसकी हिमनदी की चोटी 7,010 मीटर (23,000 फीट) तक बढ़ जाती है।

इस कारण से, इसे 7,000 मीटर (23,000 फीट) की चोटी माना जाता है। इनमें से, पीक पोबेडा चढ़ाई के लिए अब तक की सबसे कठिन और खतरनाक है, इसके बाद खान तेंगरी, इस्माइल समानी पीक, पीक कोरझेनेव्स्काया और लेनिन (इब्न सिना) पीक हैं।

स्नो लेपर्ड में ये 5 पीक शामिल हैं
1. इस्मोइल सोमोनी पीक 24,590 फीट (7,500 मीटर)
2. जेंगीश चोकसु 24,406 फीट (7,439 मीटर)
3. इब्न सिना पीक 23,406 फीट (7,134 मीटर)
4. शिखर कोरझेनेव्स्काया 23,310 फीट (7,100 मीटर)
5. खान तेंगरी 22,999 फीट (7,010 मीटर)

रीना ने 3 महीने पहले माउंट एवरेस्ट पर फहराया था तिरंगा।
रीना ने 3 महीने पहले माउंट एवरेस्ट पर फहराया था तिरंगा।

रीना बना चुकी हैं नेशनल रिकॉर्ड
रीना ने 20 घंटे 50 मिनट के अंतराल में में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और दुनिया की सबसे ऊंची चौथी चोटी माउंट ल्होत्से को फतह किया था। रीना ने पिछली 21 मई को सुबह 10:10 बजे माउंट एवरेस्ट और 22 मई को सुबह 6:55 बजे माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराया था।

 

रीना मूलरूप से गांव बालक की रहने वाली हैं, वह हिसार के श्यामलाल बाग में रहती हैं। वहीं 2022 में रीना ने 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। 2 चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बन गई थी। माउंट कांग यात्से लद्दाख में 6250 मीटर और माउंट जोजंगो 6240 मीटर ऊंची चोटी है।

इससे पहले रीना माउंट किलिमंजारो और नन सहित विभिन्न चोटियों को फतह कर चुकी हैं। रीना के पिता बलवान सिंह ऑटो मार्केट में काम करते हैं जबकि माता बाला देवी गृहिणी हैं।

Spread the love